JEE Main 2021: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने जेईई (मुख्य) परीक्षा के संबंध में रचनात्मक सुझाव साझा करने के लिए धन्यवाद दिया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि हमने आपके सुझावों की जांच की है। एनटीए ने जेईई मुख्य परीक्षा 2021 को लेकर दिए आपके सभी सुझावों पर गहन विचार-विमर्श किया है। आज शाम छह बजे मैं घोषणा करूंगा कि आपके सुझावों को लेकर एनटीए ने क्या निर्णय लिया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं आज शाम 6 बजे जेईई मेन परीक्षा 2021 के कार्यक्रम की घोषणा करूंगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए वर्ष में जेईई मेन परीक्षा कितने चरणों में आयोजित की जाएगी, इसके बारे में भी शाम छह बजे आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी जेईई मेन परीक्षा को 2021 में चार बार आयोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले एनटीए ने 15 दिसंबर 2020 को जेईई मेन परीक्षा को लेकर एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें जेईई मेन परीक्षा को साल 2021 में चार सेशन में आयोजित करने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, बाद में इस जानकारी को जेईई मेन परीक्षा पोर्टल से हटा लिया गया था।