कक्षा छठी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए केवल उस जिले के बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जहाँ विद्यालय स्थित हो। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को पूरे एकेडमिक सत्र के लिए सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा V में अध्ययन करना अनिवार्य है। इसके अलावा, प्रवेश लेने वाले छात्र की आयु 9 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ग्रामीण और शहरी कोटे की शर्तें
ग्रामीण कोटे से एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार को कक्षा III, IV और V की पढ़ाई सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पूरी करनी होगी और पूरे एकेडमिक सत्र को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में बिताना होगा। यदि किसी उम्मीदवार ने शहरी स्कूल में कक्षा III, IV या V में एक भी दिन पढ़ाई की है, तो उसे शहरी क्षेत्र का छात्र माना जाएगा।
आरक्षण नीति
जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। शेष 25% सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
कैसे होती है JNVST परीक्षा
नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा लगभग दो घंटे की होती है। इस परीक्षा में बच्चों की मानसिक क्षमता (Mental Ability), अंकगणित (Arithmetic) और भाषा (Language) की योग्यता को परखा जाता है। परीक्षा का कुल पूर्णांक 100 अंक होता है और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होते हैं। प्रश्न पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं, ताकि यह परीक्षा बच्चों की मौलिक समझ और सीखने की क्षमता का सही आंकलन कर सके।