फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admissions 2020: जानिए कब तक आएगी पहली कटऑफ, छह सितंबर से परीक्षाएं शुरू

Fri, 04 Sep 2020 03:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए कटऑफ का इंतजार है। यह इंतजार एक माह तक भी खिंच सकता है। इसके अलावा, सितंबर के तीसरे या अंतिम सप्ताह में डीयू छात्रों को आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अनुमति भी दे सकता है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक अधिकारी का कहना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में पहली कटऑफ आ सकती है। इसकी तैयारी प्रवेश परीक्षा के बाद से शुरू हो जाएगी। बता दें कि परीक्षाएं 6 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर 2020 तक होंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अभी तक पांच कटऑफ निकालने की बात कही है। इन कटऑफ के माध्यम से ही अक्टूबर में दाखिले होंगे। इसके बाद भी आवश्यकता पड़ी तो डीयू और कटऑफ निकालने के लिए निर्णय लेगा। 

विज्ञापन


ऑनलाइन होंगे दाखिले, नहीं आना पड़ेगा कॉलेज

डीयू में दाखिले के लिए छात्रों को कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। देशभर में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए इस बार डीयू छात्रों को ऑनलाइन दाखिले की सहूलियत दे रहा है। बता दें कि इस साल डीयू में दाखिले के लिए साढे़ तीन लाख से भी अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।

कब तक शुरू हो सकता है शैक्षणिक सत्र ?

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 की शुरुआत नवंबर के पहले सप्ताह से हो सकती है। इसकी तैयारियां कॉलेजों ने शुरू कर दी हैं। यदि उस दौरान भी कोरोनावायरस का प्रभाव इसी प्रकार रहा तो छात्र वन डीयू पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए डीयू सभी विभाग और संबंधित संस्थानों को जोड़ने का काम कर रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि वन डीयू पोर्टल पर ऑनलाइन पढ़ाई की दिशा में काम शुरू हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें