फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: 9,534 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का जल्द आएगा रिजल्ट, कितना रहेगा EWS अभ्यर्थियों का कटऑफ

Thu, 23 Dec 2021 03:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में कई पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड जोर-शोऱ से रिजल्ट तैयार करने में जुटा है।
 
विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड जोर-शोऱ से रिजल्ट तैयार करने में जुटा है। हाल ही में यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने से पहले इस भर्ती को रद्द किए जाने की भी खबरें सामने आ रही थीं जिन्हें यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने भ्रामक बताते हुए अभ्यर्थियों को इन पर भरोसा ना करने की अपील की। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उम्मीदवार 9,534 पदों पर होने वाली इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही बताई गई जानकारी को ही सत्य मानें। इसके लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहें। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तोपरीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच  FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

किस कैटेगरी का रहने वाला है कितना कटऑफ 

यूपी पुलिस में सबइंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के लिए कराई गई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सफलता के एक्सपर्ट टीम मेम्बर ने एक अनुमानित कटऑफ लिस्ट जारी की है। इसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला अभ्यर्थियों के कटऑफ का अनुमान लगाया गया है। 

ये है अनुमानित कटऑफ

कैटेगरी  कटऑफ पुरुष अभ्यर्थी  कटऑफ महिला 
सामान्य वर्ग  300 से 310  290 से 300 
अन्य पिछड़ा वर्ग  290 से 300  270 से 280 
आर्थिक पिछड़ा वर्ग  280 से 290  270 से 290 
अनुसूचित जाति  265 से 275  255 से 265 
अनुसूचित जनजाति  255 से 265  245 से 255 
भूतपूर्व सैनिक  250 से अधिक  210 से अधिक 
 

कब तक जारी हो सकता है परीक्षा का रिजल्ट 

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 9,534 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम जारी करने में बोर्ड को लगभग एक माह का समय लग सकता है। यानि इस परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।   

एग्जाम के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप SSC GD, UPSI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजूबत बनाना चाहते है तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। जहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप इन कोर्सेस से जुडने के लिए सफलता ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी बिल्कुल निशुल्क तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें