टीवी स्टार काइली जेनर का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। उसके पास इंस्टाग्राम की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फोटो हैं, जिसने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। पर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि काइली से ज्यादा लाइक पाने वाला एक साधारण सा लड़का रातों-रात फेमस हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
हाल ही उसने सोशल मीडिया पर एक अंडे की फोटो अपलोड की। आप को सुनकर आश्चर्य होगा कि उनके द्वारा अपलोड की गई फोटो इतनी वायरल हुई की, उस फोटो ने काइली का 18 मिलियन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बड़ी बात ये है कि उस अकेली तस्वीर को 49 मिलियन से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और अबी तक ये गिनती रुक नहीं रही है।
विज्ञापन
3 of 5
4 जनवरी को अपलोड होने इस पोस्ट ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इशान की आयु मात्र 19 वर्ष की है। सूत्रों के मुताबिक इस विषय पर इशान से भी बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य था कि अंडे की अपलोड की गई फोटो को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करना और अपने लक्ष्य को हासिल भी कर लिया है।
4 of 5
काइली एक जाना-माना नाम हैं जो युवा की जुवां पर अकसर चढ़ा रहता है। मात्र 21 साल की उम्र में इन्होंने अपना नाम पूरी दुनिया में फेमस कर दिया। इन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें काइली न्यूबॉर्न बेबी के साथ थीं।
इस फोटो ने कम समय में 1.8 करोड़ लाइक्स पा लिए और अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया।आपको बता दें कि काइली के इंस्टाग्राम पर मात्र 12.38 फलोअर्स हैं।