फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KMAT Session 2 Answer Key: केएमएटी के दूसरे सत्र की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 03 Jul 2023 05:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KMAT Session 2 answer key 2023: प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) केरल ने केरल प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT 2023) के दूसरे सत्र की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KMAT Session 2 Answer Key 2023 OUT: प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) केरल ने केरल प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट (KMAT 2023) के दूसरे सत्र की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

केएमएटी उत्तर कुंजी के खिलाफ आवेदक 100 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क का भुगतान करके 07 जुलाई तक आपत्ति, यदि कोई हो, उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी के संबंध में कोई भी शिकायत प्रवेश परीक्षा आयुक्त के पास सहायक दस्तावेजों और प्रति प्रश्न 100/- रुपये की दर से शुल्क के साथ प्रवेश परीक्षा आयुक्त के पक्ष में तिरुवनंतपुरम में देय डीडी के माध्यम से डाक द्वारा भेजी जा सकती है। इसके साथ ही हाथ से डिलीवरी 07 जुलाई 2023 शाम पांच बजे या उससे पहले कार्यालय पहुंचनी होगी। यदि दर्ज की गई शिकायत वास्तविक पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए भेजा गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

KMAT उत्तर कुंजी ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर KMAT 2023-कैंडिडेट पोर्टल (सत्र 2) पर क्लिक करें।

  • KMAT सत्र 2 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें