फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा: प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 17 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति

Tue, 13 Apr 2021 12:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा ( KMAT 2021) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। केएमएटी 2021 प्रोविजनल उत्तर कुंजी कमिशनर ऑफ एंट्रेंस एग्जाम की तरफ से जारी हुई है। जो उम्मीदवार KMAT 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी केएमएटी ( KMAT) अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 17 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
cee.kerala.gov.in

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड: कोविड-19 के कारण आईएएफ सीएएसबी परीक्षा स्थगित
विज्ञापन



अभ्यर्थी cee.kerala.gov.in के जरिए अपनी प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों के पास उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 अप्रैल तक का ही वक्त है। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा की उत्तर कुंजी 
-सबसे पहले केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रोविजनल आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी और इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें