फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala University Protest: केरल विश्वविद्यालय के सामने एसएफआई का विरोध प्रदर्शन, 14 प्रदर्शनकारियों हिरासत में

Wed, 05 Feb 2025 02:43 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala University Protest: एसएफआई के सदस्यों ने कुलपति मोहनन कुन्नुमल के खिलाफ केरल विश्वविद्यालय मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 14 प्रदर्शनकारी सदस्यों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
Kerala University Protest - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala University Protest: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्यों ने कुलपति मोहनन कुन्नुमल के खिलाफ केरल विश्वविद्यालय मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 14 प्रदर्शनकारी सदस्यों को हिरासत में लिया। यह विरोध प्रदर्शन एसएफआई द्वारा पिछले 12 दिनों से नवनिर्वाचित सिंडिकेट सदस्यों के शपथ ग्रहण में देरी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच हुआ है। 

रजिस्ट्रार को कारण बताओ नोटिस जारी

राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने केरल विश्वविद्यालय में सोमवार को हुई घटना की रिपोर्ट मांगी है, जिसमें एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति के कक्ष में घुसकर कथित तौर पर विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस बीच, कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली ‘सुरक्षा चूक’ को लेकर रजिस्ट्रार के एस अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

 

कुन्नुमल ने यह भी जानना चाहा है कि रजिस्ट्रार ने पिछले महीने सीनेट हाउस परिसर में लगाए गए एसएफआई के विरोध पंडाल को हटाने का आदेश क्यों नहीं दिया, जबकि उनके निर्देश थे।
विज्ञापन

निर्वाचित विश्वविद्यालय संघ के गठन की मांग

एसएफआई कार्यकर्ता निर्वाचित विश्वविद्यालय संघ के गठन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन पर हैं। कुलपति ने इस आधार पर विश्वविद्यालय संघ के गठन की अधिसूचना जारी नहीं की है कि कुछ संघ सीटों के चुनाव में बाधा उत्पन्न हुई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को एसएफआई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुलपति के कक्ष में घुस गए। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति को संघ परिवार से जुड़े होने का हवाला देते हुए पोस्टर चिपकाए। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस ने 14 एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें छोड़ दिया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है कि किसी छात्र संघ ने सीनेट हाउस परिसर के अंदर विरोध पंडाल बनाया है। एसएफआई कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर सिंडिकेट के वामपंथी सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जो विभिन्न मुद्दों पर कुलपति के साथ टकराव में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें