केरल विश्वविद्यालय स्नातक कोर्सेस के लिए सीट अलॉटमेंट के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। स्नातक कोर्स के लिए एडमिशन विंडो कल बंद हो गई थी और विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट keralauniversity.ac.in पर पहली सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी होने की संभावना है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी सहायता प्राप्त, स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत आवंटन प्रक्रिया चलाई जाती है। केरल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो गई थी। विश्वविद्यालय ने 12 अगस्त 2020 को एक ट्र्रायल अलॉटमेंट भी किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन उम्मीदवारों को पहली अलॉटमेंट लिस्ट में सीट आवंटित हो जाती है, उन्हें आवंटन की पुष्टि के लिए और 18 अगस्त और 23 अगस्त, 2020 के बीच प्रवेश शुल्क का भुगतान आवश्यक करना होगा। उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
वहीं दूसरी आवंटन लिस्ट 24 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। जिन छात्रों को दूसरी लिस्ट में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 24 अगस्त से 4 सितंबर, 2020 के बीच प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। केरल विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2020 से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।