फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala SSLC Result 2020: आज जारी होगा दसवीं का रिजल्ट, इस एप पर भी देख सकते हैं नतीजे

Tue, 30 Jun 2020 11:38 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन

Kerala SSLC Result 2020: केरल शिक्षा विभाग आज दोपहर करीब चार लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। कोरोना महामारी की वजह से इस साल दसवीं कक्षा के परिणाम जारी करने में देरी हुई है। पिछले साल बोर्ड ने छह मई को ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। 

विज्ञापन


इस साल  केरल एसएसएलसी परीक्षा 10 से 24 मार्च तक होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के कारण कुछ पेपर स्थगित कर दिए गए थे। शेष परीक्षाएं 26 से 30 मई तक आयोजित की गई थीं। दसवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी रोल नंबर एवं पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का विवरण दर्ज करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नतीजे देख सकते हैं।

इन वेबसाइट के जरिए देखें अपना रिजल्ट

  • keralapareeksahabhavan.in
  • sslcexam.kerala.gov.in
  • results.kite.kerala.gov.in
  • results.kerala.nic.in 
  • prd.kerala.gov.in

एप से भी देख सकते हैं रिजल्ट

विज्ञापन

विद्यार्थी Saphalam एप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस एप को केरल इंफ्रास्ट्रक्टर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन ने बनाया है। विद्यार्थी इस एप के उपयोग से जिलेवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल केरल बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 97.84 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें