फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EAMCET TS 2020: आज जारी नहीं होंगे परीक्षा के प्रवेश पत्र, भविष्य में ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 30 Jun 2020 10:29 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, TSCHE आज यानी 30 जून, 2020 को EAMCET TS परीक्षा के हॉल टिकट जारी होने वाले थे, लेकिन अब खबर मिली है कि ये आज जारी नहीं हो रहे हैं। ध्यान दें कि जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे TSCHE की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि टीएससीएचई की ऑफिशियल वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in है।  ध्यान दें  कि परीक्षा 6 जुलाई से 9 जुलाई, 2020 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले सुरक्षा के लिए उम्मीदवारों को कई पड़ाव पार करने होंगे।  जिसमें आरोग्य सेतु ऐप, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजिंग अन्य शामिल हैं। एक बार एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड- 
  • सबसे पहले TSCHE की आधिकारिक साइट eamcet.tsche.ac.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध EAMCET लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को EAMCET TS 2020 हॉल टिकट डाउनलोड लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए उसी की हार्ड कॉपी संभालकर रखें।
नोट-  परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें