फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल एसएसएलसी परिणाम 2021: कक्षा 10वीं के नतीजे जारी, 99.47 फीसदी ने पास की परीक्षा, ऐसे समझे ग्रेडिंग सिस्टम

Wed, 14 Jul 2021 02:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 99.47 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं पास की है।
विज्ञापन
Kerala SSLC Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल बोर्ड ने 14 जुलाई को कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी)  ने तकरीबन 4.2 लाख छात्रों का परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर घोषित किया है। ऐसे में कक्षा दसवीं के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थी यहां ग्रेडिंग सिस्टम को समझ सकते हैं। पढ़िए...

केरल एसएसएलसी पोर्टल

ऐसा रहा इस वर्ष का परिणाम

विज्ञापन

इस वर्ष 99.47 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं पास की है। जो बोर्ड का अब तक का सर्वोच्च प्रदर्शन है। कन्नूर जिले ने 99.85 फीसदी परिणाम के साथ उच्चतम प्रदर्शन और वायनाड जिले ने सबसे खराब प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में ए प्लस ग्रेड हासिल करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मलप्पुरम जिले के सबसे अधिक विद्यार्थियों ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है।

ऐसे समझें केरल एसएसएलसी परिणाम 2021 का ग्रेडिंग सिस्टम

  • ए+: 90 - 100% तक (बकाया)
  • ए: 80 - 89% तक (उत्कृष्ट)
  • बी+: 70- 79% तक (बहुत अच्छा)
  • बी: 60 - 69% तक (अच्छा)
  • सी+: 50 - 59% तक (औसत से ऊपर)
  • सी: 40 - 49% तक (औसत)
  • डी+: 30 - 39% तक (सीमांत)
  • डी: 20 - 29% तक (सुधार की आवश्यकता है)
  • ई: 20% से नीचे (सुधार की आवश्यकता है)

अभ्यर्थी इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं अपना परिणाम

  • keralapareekshabhavan.in,
  • sslcexam.kerala.gov.in,
  • results.kite.kerala.gov.in,
  • results.kerala.nic.in
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें