मूल्यांकन प्रणाली और मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन
केरल बोर्ड विद्यार्थियों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा और सतत मूल्यांकन (Continuous Assessment) के आधार पर करेगा।
- अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान में 80:20 का अनुपात रहेगा (लिखित : आंतरिक मूल्यांकन)। अन्य विषयों में यह अनुपात 40:10 होगा।
- इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विषय के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा कंप्यूटर पर एक साथ होगी, कुल 50 अंक के साथ। IT विषय के अंकों का वितरण 10:10:30 रहेगा (आंतरिक : थ्योरी : प्रैक्टिकल)।
Kerala SSLC 2026: परीक्षा समय और तिथियां
सभी परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी। कुछ पेपर 11:15 बजे तक चलेंगे, जबकि कुछ 12:15 बजे तक। नीचे पूरा टाइम टेबल दिया गया है:
| विषय |
समय |
तिथि |
| प्रथम भाषा (भाग 1) - मलयालम/तमिल/कन्नड़/उर्दू/गुजराती/आदि |
9:30 से 11:15 बजे तक |
5 मार्च |
| द्वितीय भाषा - अंग्रेजी |
9:30 से 12:15 बजे तक |
9 मार्च |
| प्रथम भाषा (भाग 2) - मलयालम/तमिल/कन्नड़/अरबी/संस्कृत आदि |
9:30 से 11:15 बजे तक |
11 मार्च |
| तृतीय भाषा - हिंदी/सामान्य ज्ञान |
9:30 से 12:15 बजे तक |
13 मार्च |
| गणित |
9:30 से 12:15 बजे तक |
16 मार्च |
| भौतिक विज्ञान |
9:30 से 11:15 बजे तक |
18 मार्च |
| सामाजिक विज्ञान |
9:30 से 11:15 बजे तक |
23 मार्च |
| रसायन विज्ञान |
9:30 से 11:15 बजे तक |
25 मार्च |
| जीवविज्ञान |
9:30 से 11:15 बजे तक |
30 मार्च |
बोर्ड ने बताया कि इस बार गल्फ देशों में रहने वाले छात्रों के लिए 7 विदेशी परीक्षा केंद्र और 9 लक्षद्वीप केंद्र बनाए गए हैं, ताकि सभी छात्रों को अपने नजदीकी स्थान पर परीक्षा देने का अवसर मिले।