Kerala SET Admit Card 2020: लाल बहादुर शास्त्री केंद्र, त्रिवेंद्रम ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केरल राज्य पात्रता परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने KSET 2020 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट lbsedp.lbscentre.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होना होगा और उसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी। आपको बता दें कि केरला एसईटी ( SET) परीक्षा 2020 अगले साल 10 जनवरी को होगी।
ऐसे डाउनलोड करें अपने एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट lbsedp.lbscentre.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको लॉग इन होना होगा और उसके बाद आपका आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।