डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, केरल ने पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए सेकेंड रैंक लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं या नीचे दिए गए लिक की मदद से भी चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए फर्स्ट रैंक लिस्ट 24 जून, 2019 को जारी की गई थी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद शेड्यूल के मुताबिक, डीटीई 3 जुलाई को तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। बता दें कि पॉलिटेक्निकल एडमिशन 18 जुलाई, 2019 को समाप्त हो जाएंगे। उम्मीदवार अपनी अलॉटमेंट लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो उन्हें अपनी डेट ऑफ बर्थ के साथ एप्लीकेशन नंबर पर पता होना अनिवार्य है।
Kerala Polytechnic 2019 जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक पॉलीटेक्निक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध लिंक आवंटन सूची और रैंक लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक पीडीएफ फाइल में आपकी लिस्ट होगी उसे डाउनलोड करें।
चरण 4: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।