Kerala Board Plus Two Results 2023: केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) गुरुवार, 25 मई, 2023 को केरल प्लस टू रिजल्ट 2023 घोषित करेगा जो दोपहर तीन बजे आधिकारिक वेबसाइट- results.kerala.nic.in पर होगा।
Kerala Board Plus Two Results 2023: केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) की ओर से गुरुवार, 25 मई, 2023 को केरल प्लस टू रिजल्ट 2023 घोषित किया जाएगा। परिणाम दोपहर तीन बजे आधिकारिक वेबसाइट- results.kerala.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्र keralaresults.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने केरल प्लस टू परिणाम 2023 की जांच कर सकेंगे। केरल 12वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
Kerala Plus 2 Results: चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
results.kerala.nic.in
keralaresults.nic.in
dhsekerala.gov.in
prd.kerala.gov.in
Kerala Plus Two Result: चेक करने की आसान प्रक्रिया
छात्र सबसे पहले केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- results.kerala.nic.in पर जाएं।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और 'सबमिट' करें।
डीएचएसई केरल प्लस टू 2023 के परिणाम आपके सामने प्रदर्शित होगा।
भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी की जांच करें और अपने पास रखें।