KSU Activists Protest (Representative Image)
- फोटो : Agency (File Photo)
केरल स्टूडेंट यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने राज्य के विश्वविद्यालयों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपतियों के इस्तीफे और उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्तियों की विस्तृत जांच की मांग की।
केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में सोमवार सुबह को ही सड़कों पर युवओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों युवा राज्य के विश्वविद्यालयों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से व्यथित होकर राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं पर पुलिस ने कार्रवाई भी की। छात्रों पर पानी बौछार की गई और आंसू गैस के गोले दाग कर उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। इस छिटपुट बल प्रयोग की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें कुछ छात्रों के घायल होने की खबर है।
यह प्रदर्शन उसी क्रम में आया है जहां केरल उच्च न्यायालय ने केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS) के कुलपति डॉ रिजी जॉन की नियुक्ति रद्द कर दी थी। इसके साथ, नियुक्ति की तिथि से उनकी कार्य अवधि शून्य होगी।