KEAM 2022 रैंक सूची भी जारी होगी
सीईई केरल शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी और अन्य पाठ्यक्रमों में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए केईएएम (KEAM) 2022 रैंक सूची भी जारी करेगा। 50 प्रतिशत सीटें राज्य योग्यता के लिए आरक्षित हैं, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए आरक्षित हैं, 30 प्रतिशत सीटें सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि 10 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
KEAM 2022: रिजल्ट के बाद जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केईएएम 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) केरल की ओर से एक अलग अधिसूचना के माध्यम से काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान योग्य उम्मीदवारों को योग्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनकी सूची यहां दी गई है।