फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala VC Controversy: राज्यपाल ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मांगा इस्तीफा, दिया यह अल्टीमेटम

Sun, 23 Oct 2022 07:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala Governor seeks resignation of VCs of 9 universities in state by Monday morning: केरल के राज्यपाल ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का इस्तीफा मांगा है। राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को तत्काल प्रभाव से इस्तीफे देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala VC Controversy: यूजीसी के नियमों के विपरीत एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) की नियुक्ति को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के साथ, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को राज्य में नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन

राज्यपाल की ओर से केरल राजभवन द्वारा किए गए एक ट्वीट के अनुसार, नौ कुलपतियों में एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि शीर्ष अदालत ने एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजश्री एमएस की नियुक्ति को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसार, राज्य द्वारा गठित कुलपति सर्च कमेटी को चांसलर को इंजीनियरिंग विज्ञान के क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के बीच में कम से कम तीन उपयुक्त व्यक्तियों के एक पैनल की सिफारिश करनी चाहिए थी। लेकिन इसके बजाय उसने केवल एक ही नाम भेजा। इसलिए उनकी नियुक्ति रद्द की गई है। इस आधार पर राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को तत्काल प्रभाव से इस्तीफे देने को कहा गया है। 
 
 

विज्ञापन

इसके साथ ही राज्यपाल की ओर से राजभवन ने एक अन्य ट्वीट में कुलपतियों को सोमवार, 24 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे तक इस्तीफा भेजने को निर्देशित किया है। राजभवन के पीआरओ ने बताया कि कुलपतियों के साथ-साथ कुलसचिवों यानी रजिस्ट्रार को भी नोटिस ई-मेल किए गए हैं। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें