फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 13 नवंबर को इस राज्य में रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल, आपातकालीन सेवाएं भी होंगी प्रभावित; जानें वजह

Fri, 07 Nov 2025 02:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala: केरल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर वेतन संशोधन और नए पदों के सृजन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 13 नवंबर को हड़ताल पर जाएंगे। आपातकालीन अस्पताल सेवाओं के अलावा, अन्य विभाग भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
हड़ताल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala: केरल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर वेतन संशोधन और नए पदों के सृजन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 13 नवंबर को हड़ताल पर जाएंगे। केरल सरकारी मेडिकल कॉलेज शिक्षक संघ (KGMCTA) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। केजीएमसीटीए ने पिछले महीने बाह्य रोगी (ओपी) का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

केजीएमसीटीए के सदस्यों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक डॉक्टरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है, इस कारण एसोसिएशन ने 13 नवंबर को हड़ताल करने का फैसला किया है। सदस्यों ने आगे बताया कि आपातकालीन अस्पताल सेवाओं के अलावा, अन्य विभाग भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन की मांगे

एसोसिएशन 2016 और 2020 के बीच के बकाया वेतन का भुगतान, प्रवेश स्तर के डॉक्टरों के वेतन ढांचे में अनियमितताओं को सुधारने और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अधिक पदों के सृजन की भी मांग कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें