फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala DHSE Plus 2 Result 2025: केरल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 77.81% छात्र हुए सफल; ऐसे देखें नतीजे

Thu, 22 May 2025 04:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala 12th result 2025: डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज, 22 मई 2025 को केरल +2  यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
केरल बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DHSE Kerala Plus Two Result 2025: डायरेक्टोरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) ने आज, 22 मई 2025 को केरल +2 (HSE) यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस साल केरल कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 77.81% रहा है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन


2002 स्कूलों से कुल 3,70,642 उम्मीदवार नियमित श्रेणी की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 2,88,394 उम्मीदवार उच्च शिक्षा के लिए योग्य हुए। पास प्रतिशत 77.81% रहा। पिछले साल यह 78.69% था।

 
विज्ञापन

पिछले साल से रिजल्ट बेहतर

पिछले वर्ष केरल 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 78.69% रहा था जो कि इस वर्ष के रिजल्ट से 0.88% अधिक है। इस वर्ष केरल 12वीं परीक्षा में कुल 3,70,642 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 2,88,394 छात्रों को ही परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

इस साल स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:
  • साइंस स्ट्रीम: 83.5%
  • कॉमर्स स्ट्रीम: 74.21%
  • आर्ट्स स्ट्रीम: 69.16%
  • सरकारी स्कूलों का ओवरऑल पास प्रतिशत: 73.23%

मार्कशीट में शामिल होंगे ये विवरण 

  • छात्र का नाम
  • स्कूल का नाम
  • छात्र का रोल नंबर
  • छात्र की जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • पासिंग स्टेटस
  • पासिंग डिविजन

Kerala 12th Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Plus Two Exam Result 2025” या “DHSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें