NTA AISSEE Sainik School Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज, 22 मई 2025 को घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2025 दिया था, वे अब अपने रिजल्ट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
ई-काउंसलिंग के जरिए होगा एडमिशन
एनटीए ने साफ किया है कि सैनिक स्कूल और नए सैनिक स्कूलों में एडमिशन केवल सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा आयोजित ई-काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा। छात्रों को प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे योग्यता प्रमाण पत्र, सेल्फ डिक्लेरेशन और अन्य जरूरी कागजात काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।