फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 9 महीने बाद फिर से खुले कॉलेज-विश्वविद्यालय, कोरोना दिशा-निर्देशों का हो रहा है सख्ती से पालन

Mon, 04 Jan 2021 03:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : जोगिंदर शर्मा
विज्ञापन

केरल में सोमवार से कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से आंशिक रूप से खुल गए हैं। पूरे नौ महीने बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय आंशिक रूप से खुले हैं। वहीं, सूबे में 1 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को भी फिर से खोल दिया गया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए कक्षाएं चल रही हैं।  

विज्ञापन


इसे भी पढें-MAH CET MBA 2020: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट, 7 जनवरी

कॉलेज और विश्वविद्यालय कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालन के साथ आंशिक रूप से खुले हैं। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय में सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कक्षाएं चल रही हैं। ये कक्षाएं हफ्ते के छह दिन चलेंगी। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लगते ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था और छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन संचालित हो रहीं थी।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IIT-JEE Advanced 2021 : 7 जनवरी को शिक्षा मंत्री करेंगे बड़ी घोषणा
विज्ञापन



अब सूबे में 290 दिन से अधिक समय से बंद कॉलेज और विश्वविद्यालय आंशिक रूप से खोल दिए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए 1,350 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों में सीमित संख्या में छात्र आए। जो संस्थान खोले गए हैं उनमें कला एवं विज्ञान कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, राज्य के विश्वविद्यालय तथा राज्य के कासरगोड़ में स्थित एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल है।

इसे भी पढ़ें-GITM GAT 2021: गांधी इंस्टीट्यूड ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने शुरू किया GAT के लिए आवेदन 

स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रखा गया है और कक्षा में सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी परिसरों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें