फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Plus Two result 2020: 12वीं परीक्षा के परिणामों की तिथि भी आई सामने

Fri, 26 Jun 2020 09:12 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी शिक्षा विभाग, (DHSE- Department of Higher Secondary Education) केरल 10 जुलाई, 2020 को 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे 30 जून को घोषित होंगे। बता दें  कि इस साल एसएसएलसी परीक्षा में लगभग 4.22 लाख छात्र शामिल हुए, जो अपना परिणाम वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। केरल की ऑफिशियल वेबसाइट kpbe.org है।
विज्ञापन


जिन परीक्षाओं को मार्च में स्थगित किया गया था, वे मई में सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों को बनाए रखते हुए आयोजित किए गए थे। परिणाम की घोषणा न केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, बल्कि केरल सरकार हर साल विभिन्न साझेदार वेबसाइटों के साथ परिणाम साझा करता है। इसके अलावा परिणाम उनके आधिकारिक ऐप, "सफालम" पर भी उपलब्ध होंगे ये ऐप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। पिछले साल, 4,31,762 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84 था जो 2018 के 95.98 की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक था। 

वहीं पिछले साल, कुल 84.33 प्रतिशत छात्रों ने प्लस टू की परीक्षा पास की, विज्ञान विभाग में 86.04 प्रतिशत, मानविकी में 79.82 जबकि वाणिज्य में 84.65 अंक प्राप्त किए।


छात्रों और शिक्षकों के अनुसार यह उनके लिए एक नया अनुभव था। जब छात्रों से और शिक्षकों से उनके अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि “मास्क में परीक्षा के लिए आना हमारे लिए एक नया अनुभव है। आम तौर पर, हम एक साथ बैठते हैं पर इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। हमने अपने सहपाठियों को लंबे समय के बाद देखा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें