फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं, 12वीं का परिणाम, छात्रों को तुरंत नहीं मिलेगा प्रमाण पत्र

Fri, 26 Jun 2020 09:11 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Uttar Pradesh (UP) Board Results 2020: माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम 27 जून को आएगा। परीक्षा में कुल 4,80,591 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे है।  इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 3024632 और इंटरमीडिएट के 2586440 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा केे लिए पंजीकृत हुए थे। 10वीं और 12वीं में कुल पंजीकृत होने वाले छात्रों की संख्या 56,11,072 है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम जारी होने के साथ अबकी बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को अंकपत्र/प्रमाण पत्र तत्काल नहीं जारी किया जाएगा। यह निर्णय कोरोना संकट को देखते हुए लिया गया है। जब तक बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर अंकपत्र/प्रमाण पत्र स्कूलों को भेज दिए जाते थे।



अबकी कोरोना संकट की वजह से अंकपत्र/प्रमाण पत्र छपने में परेशानी हो रही है, इसलिए स्कूलों से कहा गया है कि वे डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र/प्रमाण पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करें। डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र प्रवेश लेने से लेकर नौकरी तक में मान्य होंगे। बोर्ड पहले इंटरमीडिएट पास करने वाले परीक्षार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें प्रवेश लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिया परीक्षा 2020 का परिणाम 27 जून को बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 50 लाख से अधिक परीक्षार्थी अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अभी खुद को रजिस्टर कर देख सकते हैं। अमर उजाला हर साल सबसे पहले नतीजों को जारी करता है। माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट ये https://results.amarujala.com/ है। 
विज्ञापन


10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें