फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पहली कक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू, अन्य कक्षाओं के लिए 26 मई से

Thu, 20 May 2021 03:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केरल में पहली कक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से होगी शुरू 
विज्ञापन
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सरकारी और निजी स्कूलों में पहली कक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से ऑनलाइन शुरू हुई है। अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी। पहली कक्षा के प्रवेश फॉर्म वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं। अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट  sampoorna.kite.kerala.gov.in के जरिए प्रवेश फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईआईटी जैम 2021: आवेदन जमा करने की तारीख 27 मई तक आगे बढ़ी


दाखिले की प्रक्रिया को समझाने के लिए अभिभावकों के लिए एक वीडियो भी जारी किया गया है।इस वीडियो ट्यूटोरियल के जरिए माता-पिता बच्चों के दाखिले की पूरी प्रक्रिया को समझ सकते हैं। इसके अलावा, दाखिले की पूरी गाइडलाइन भी जारी की गई है।  गौरतलब है कि केरल सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यह घोषणा कोरोना वायरस के मद्देनजर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इग्नू रिजल्ट 2020-21: दिसंबर टीईई रिजल्ट जारी, 7 चरणों में ignou.ac.in के जरिए ऐसे करें चेक

सरकार का कहना था कि छात्रों को उनके स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट वेबसाइट पर मिलेंगे। बता दें कि सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण पैदा हुए हालात और कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से पगली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों को इस साल बिना परीक्षा ही प्रमोट करने की घोषणा की है।  इसके अलावा, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

पहली से लेकर नौवीं तक के छात्रों को बिना एग्जाम अगली कक्षा में पदोन्नत करने की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें