फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Board Exam 2023: डीएचएसई केरल प्लस टू का शेड्यूल जारी, इस महीने में होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Thu, 24 Nov 2022 07:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala Board Exam 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE), केरल ने गुरुवार, 24 नवंबर को प्लस टू यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala Board Exams 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE), केरल ने गुरुवार, 24 नवंबर को प्लस टू यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। प्लस टू परीक्षा की बोर्ड डेटशीट अब आधिकारिक डीएचएसई वेबसाइट - dhsekerala.gov.in और pareekshabhavan.kerala.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

डीएचएसई शेड्यूल के मुताबिक, हायर सेकेंडरी और वोकेशनल हायर सेकेंडरी एग्जाम (VHSE) की परीक्षाएं 10 मार्च, 2023 से आयोजित की जाएंगी और 30 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। वहीं, सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या एसएसएलसी परीक्षा 09 मार्च से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, हायर सेकेंडरी की प्रैक्टिकल परीक्षा एक फरवरी, 2023 से और वीएचएसई सेकंड ईयर की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। एसएसएलसी मॉक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 03 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी और इस वर्ष दोपहर के सत्र में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
 
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 83.87 फीसदी था और 78 स्कूलों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया था। परीक्षा के लिए कुल 6,61,091 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,61,091 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कुल 1,89,370 में से 1,69,095 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो इसके लिए उपस्थित हुईं थीं। परीक्षा में कुल 1,73,306 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 1,34,871 ने परीक्षा पास की। जिलेवार प्रदर्शन के अनुसार, कोझिकोड ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और उसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.79 फीसदी रहा, जबकि वायनाड का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम 75.07 फीसदी रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें