फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा: तारीख जारी, 24 जुलाई को होगा एग्जाम

Thu, 27 May 2021 12:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
  • यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (KEAM) परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई)  केरल  24 जुलाई को केईएएम परीक्षा आयोजित करेगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर शुरू होगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए केईएएम पेपर 1 सुबह 10:0 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनएटीए सेकेंड टेस्ट 2021: संशोधित शेड्यूल जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा

वहीं, गणित के लिए पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण कार्यक्रम, आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र आदि के लिए विस्तृत अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। यह परीक्षा केरल राज्य में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के संबंध में हो सकती है बड़ी घोषणा, बोर्ड परीक्षा पर दिया यह

परीक्षा का आयोजन सीईई केरल द्वारा होता है। केरल के अलावा इस परीक्षा के केंद्र दिल्ली, मुंबई और दुबई में भी हैं, जहां यह परीक्षा होगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के बारहवीं में कम से कम 45 फीसदी नंबर होने चाहिए। अभ्यर्थियों के बारहवीं में भौतिक और गणित विषय अनिवार्य तौर पर होने चाहिए। यह परीक्षा पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को 120 प्रश्न करने होंगे जिनमें प्रत्येक प्रश्न चार नंबर का होगा। गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें