KEAM आर्किटेक्चर रैंक सूची 2020
- फोटो : PTI
KEAM Architecture Rank list 2020: प्रवेश परीक्षा आयोग (सीईई) ने आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश के लिए रैंक सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए रैंक सूची cee.kerala.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। B.Arch कोर्स की रैंक नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA-2020) और योग्यता परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को बराबर वेटेज देने के लिए तैयार की गई है।
आर्किटेक्चर कोर्स में प्रेवश के लिए जारी रैंक सूची को लेकर आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि ऐसे उम्मीदवारों के रिजल्ट को रोका गया है, जिनके आवेदन में कुछ गलतियां पाई गई थी। जैसे ही ये खामियां दूर होंगी, ऐसे उम्मीदवारों का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी केईएएम आर्किटेक्चर कैटिगिरी लिस्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-NEET 2020 Result: 16 अक्तूबर को जारी होगा नीट परीक्षा का रिजल्ट
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
ऐसे चेक करें KEAM आर्किटेक्चर रैंक लिस्ट 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही केईएम कैंडिडेट लॉग इन मिलेगा।
-आप अपने विवरण के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
-जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आपका KEAM आर्किटेक्चर रैंक लिस्ट डिस्प्ले हो जाएगी।
- इसके बाद आप अपने रैंक लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक