KCET Result 2019: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (केसीईटी) 2019 का परिणाम शनिवार, 25 मई को घोषित हो गया है। आपको बता दें, उच्च शिक्षा मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) का परिणाम घोषित किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स kea.kar.nic.in और karresults.nic.in पर देख सकते हैं। परीक्षाएं 23 और 24 अप्रैल, 2019 को आयोजित की गई थीं।
kcet Result 2019: ऐसे चेक करें अपने परिणाम -
चरण 1: सबसे पहले KCET की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद डाउनलोड परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी जरूरी जानकारी जैसे- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: अपने परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।