फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCET 2023 Last Date: केसीईटी में आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Sun, 09 Apr 2023 11:14 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) आज यानी नौ अप्रैल को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की विडों बंद कर देगा। 
विज्ञापन
KCET 2023 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KCET 2023 Registration Ends Today: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा आज यानी 09 अप्रैल 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने दो मार्च को आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी,जो पांच अप्रैल, 2023 को बंद हो गई थी। जिसके बाद KEA ने KCET के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट को आगे बढ़ा दिया।

विज्ञापन

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी केसीईटी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in के माध्यम से आज यानी नौ अप्रैल  2023 रात 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 रात 10 बजे तक है। 

KCET परीक्षा 20 और 21 मई को होगी

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) 20 मई और 21 मई को केसीईटी 2023 आयोजित करेगा। कर्नाटक में विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केसीईटी आयोजित किया जाता है। कन्नड़ भाषा का पेपर 22 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रोफेशनल कोर्स के लिए परीक्षा दो पारियों में सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:50 बजे तक आयोजित की जाएगी।

 

KCET 2023 इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

केसीईटी हर साल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम, कृषि विज्ञान पाठ्यक्रम, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन पाठ्यक्रम, बी फार्मा, डी फार्मा और प्राकृतिक चिकित्सा और योग पाठ्यक्रम सहित प्रथम वर्ष के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन

KCET 2023 Registration के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट KCET- cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर, “UGCET-2023 Online Application 02-03-2023” पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • पूछे गए अनुसार सही विवरण प्रदान करके अपना पंजीकरण करें।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।

  • आवश्यक दस्तावेज और चित्र ठीक से अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें