कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) स्थगित हो चुका है। अब यह परीक्षा अगस्त महीने में होगी। इस बात की जानकारी सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री ने दी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वत्तनारायण का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई केसीईटी परीक्षा का आयोजन अब अगस्त में कराया जाएगा। दरअसल, कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते केसीईटी और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।