फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Result Out: केएसईएबी ने जारी किया कर्नाटक एसएसएलसी पूरक परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

Fri, 30 Jun 2023 12:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka SSLC Supplementary Result 2023 Out: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) ने 30 जून को कक्षा 10वीं या एसएसएलसी पूरक 2023 का परिणाम घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
KSEEB, Karnataka SSLC Supplementary Results 2023 Declared - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka SSLC Supplementary Result 2023 Out: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) ने 30 जून को कक्षा 10वीं या एसएसएलसी पूरक 2023 का परिणाम घोषित किया। जो छात्र कर्नाटक कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


2023 के लिए एसएसएलसी पूरक परीक्षा 12 से 19 जून, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कर्नाटक एसएसएलसी पूरक परीक्षा की उत्तर कुंजी 19 जून, 2023 को जारी की गई थी। परीक्षा में बैठने वाले आवेदकों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया था।

Read in English : Karnataka SSLC Supplementary Result 2023 Declared at karresults.nic.in, Here's How to Check
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2023 के लिए परिणाम 08 मई, 2023 को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.89 फीसदी दर्ज किया गया था।
 

विज्ञापन

Karnataka SSLC Result 2023: पूरक परीक्षा परिणाम कैसे जांचें

उम्मीदवार कर्नाटक एसएसएलसी पूरक परिणाम 2023 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  1. कर्नाटक पीयूसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर लॉग इन करें।
  2. एसएसएलसी अनुपूरक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. अब आपका कर्नाटक एसएसएलसी अनुपूरक परिणाम 2023 प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें