Karnataka SSLC Revaluation Result 2023: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) ने कक्षा 10वीं का री-इवैल्यूएशन और री-टोटलिंग रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
Karnataka SSLC Revaluation Result 2023: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) ने कक्षा 10वीं का री-इवैल्यूएशन और री-टोटलिंग रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- kseeb.karnataka.gov.in पर जाकर अपने SSLC कक्षा 10वीं के परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कर्नाटक बोर्ड ने 08 मई को एसएसएलसी, या कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष कर्नाटक कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.89% है। इस वर्ष कर्नाटक एसएसएलसी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष के 85.63% से घटकर इस वर्ष 83.89% हो गया है।