मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। कोविड-19 से मुकाबले के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी।
निशंक ने कहा, 'जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक आयोजित होगी जबकि जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी। नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक इन दाेनाें परीक्षाओं के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा केंद्राें पर पहले भी छात्र दूर-दूर बैठते थे, जाे सोशल डिस्टेंसिंग जैसा ही था। ऐसे में परीक्षा केंद्राें की संख्या पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं, मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा करवाने के लिए गाइडलाइंस लगभग तैयार हैं। इनकी घाेषणा शुक्रवार को संभव है।
नोट- अगर आप जेईई और NEET की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर पढ़ें
बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने दूसरी बार छात्रों से सीधे संवाद किया। पहले संवाद में छात्रों और अभिभावकों के साथ शिक्षक और विशेषज्ञ भी जुड़े थे। लेकिन इस बार इस सीधे संवाद में सिर्फ छात्रों को ही चुना गया।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की महत्वपूर्ण बातें-
- सीबीएसई परीक्षा तिथियों पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।
- रमेश पोखरियाल ने दीक्षा पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षा और विभिन्न भाषाओं का संगम है यह पोर्टल। इसमें इंटरैक्टिव पाठ्यक्रम है। खासकर लॉकडाउन के तहत छात्रों को ई-सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
- मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि यूजीसी कैलेंडर में एक जुलाई से कॉलेज की परीक्षा आयोजित करने और अगस्त में नया सत्र शुरू करने का सुझाव दिया है। बता दें जब कॉलेज स्तर की परीक्षा 1 जुलाई से आयोजित की जाएगी तो जुलाई-अंत तक परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सत्र अगस्त से शुरू हो सके।
- निशंक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए हम समझते हैं कि नेटवर्क कनेक्टिविटी के मुद्दे पैदा हो सकते हैं। ऐसे में हम उन तक पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं।
- Swayam, Swayam