Karnataka SSLC 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 1 पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिएं हैं। जिन उम्मीदवारों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - kseab.karnataka.gov.in पर जाकर कर्नाटक SSLC 2024 पुनर्मूल्यांकन के परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें की उम्मीदवारों को अपना कर्नाटक एसएसएलसी रीटोटलिंग परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। शेड्यूल के मुताबिक, कर्नाटक SSLC 2024 परीक्षा 2 14 जून से पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
मुख्य विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी भाषा और तीसरी भाषा के लिए सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) विषयों के लिए, परीक्षा सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।