दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
कर्नाटक कक्षा 10 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। एसएसएलसी परीक्षा समय सारिणी में किसी भी तरह की आपत्ति के मामले में उम्मीदवार 29 अक्तूबर से 28 नवंबर 2022 तक dpikseeb@gmail.com पर अपने प्रश्न भेज सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा अनंतिम है और बोर्ड परीक्षा की तिथियों में बदलाव हो सकता है। राज्य के शिक्षा मंत्री, बीसी नागेश ने डेट शीट को अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया है।
Karnataka SSLC Date Sheet 2023: ऐसे चेक करें शेड्यूल
- सबसे पहले छात्र कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर SSLC 2023 डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के साथ ही डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डेटशीट को डाउनलोड करें।
- इसकी एक प्रति अपने पास रख लें।