फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राज्यों में दसवीं-बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए खुले स्कूल, विद्यार्थियों ने कही ये बात

Fri, 01 Jan 2021 03:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ाई करते हुए दसवीं और बारहवीं के छात्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

नए साल के मौके पर केरल और कर्नाटक में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं। बंगलूरू में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूलों में पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए एक छात्र ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं से बेहतर ऑफलाइन कक्षाएं हैं। छात्र ने कहा कि स्कूल आकर वह बेहद खुश है और कक्षाओं में कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


छात्र कक्षाओं में सुरक्षित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठे दिखे। सभी छात्रों ने मास्क पहन रखा था।
 

इसी तरह, केरल में भी दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं और विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे हैं। सूबे में राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति के बाद कोच्चि के मेयर एम अनिल कुमार ने शहर के एक स्कूल का दौरा किया ।
 
बता दें कि केरल और कर्नाटक में पूरे नौ महीने के बाद स्कूलों को फिर से खोला गया है। केरल में स्कूलों को आंशिक रूप से खोला गया है। दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं निर्धारित छात्रों के साथ सीमित घंटों में चलाई जा रही हैं। शिक्षकों का कहना है कि इतने लंबे वक्त बाद स्कूलों में पहुंचकर छात्र खुश हैं। कर्नाटक में छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है।
विज्ञापन


वहीं, असम में भी नए साल से सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। गोपाल बोरो गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि आज स्कूल में एक भी छात्र नहीं आया। हालांकि, हम दिन के अंत तक स्कूल में ही हैं। यह स्कूल दिसपुर के गणेशगुरी इलाके में स्थित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें