IBPS Clerk Prelims Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिलज्ट 2020 (IBPS Clerk Prelims Result 2020) आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे www.ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-CLAT 2021: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 मई को होगी परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट
www.ibps.in
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5, 12 व 13 दिसंबर को हुआ था। प्रीलिम्स में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी को होगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी होगा। मुख्य परीक्षा में चार सेक्शन सामान्य / वित्तीय अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता शामिल हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2020
-सबसे पहले IBPS आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपने पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद लॉग इन होते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
12 जनवरी से डाउनलोड करें मेन एग्जाम का कॉल लेटर
ऑनलाइन मेन एग्जाम के कॉल लेटर 12 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य परीक्षा 24 जनवरी को होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सेलेक्शन की ओर से क्लर्क के पद पर निकालीं गई 2557 भर्तियों के लिए आवेदन लिए गए थे। ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में खाली पड़े क्लर्क के पदों के लिए की जाएंगी।
डायरेक्ट लिंक