KARTET Hall Ticket 2022: कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने KARTET का हॉल टिकट 2022 डिजिटल प्रारूप में जारी किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
कर्नाटक टीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एक बार जब उम्मीदवार कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड कर लेते हैं, तो उन्हें उस पर दर्ज विवरणों की जांच करनी चाहिए, जैसे नाम, फोटोग्राफ, साइन, परीक्षा तिथि, परीक्षा डिटेल आदि।
KARTET Hall Ticket 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा
KARTET 2022 परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा पेपर दूसरे सत्र में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
KARTET हॉल टिकट 2022: ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले कर्नाटक स्कूल शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर लॉग इन करें।
- परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- हॉल टिकट के सभी विवरण चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।