कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2020 के लिए परिणाम जारी कर दिए है। रिजल्ट परीक्षा के ठीक 21 दिन बाद जारी किए गए हैं। बता दें कि 1.53 लाख (1,53,470) से अधिक छात्रों ने इस वर्ष इंजीनियरिंग सीटों के लिए अर्हता प्राप्त की है। जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की बता करें तो कृषि में 1,27,627, पशु चिकित्सा विज्ञान में 1,29,666, आयुष में 1,29,611 और फार्मा में 1,55,552 छात्र पास हुए हैं।
परीक्षार्थी अपना परिणाम कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ऑफिशियल वेबसाइट्स kea.kar.nic.in , karresults.nic.in है। बता दें कि रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे उपलब्ध हो गया था। वहीं 30 और 31 जुलाई को आयोजित सीईटी परीक्षा में 1.75 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। उप मुख्यमंत्री सीएम अश्वत्थ नारायण ने कहा कि सीओवीआईडी -19 महामारी की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी । नीचे दिए चरणों का पालन करके देखें अपने परिणाम...
ऐसे देखें अपना रिजल्ट-
चरण - 1 सबसे पहले केसीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं हुआ है)
चरण - 3 अब क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण - 5 सबमिट करें।
सबमिट करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणामों को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास भविष्य के लिए संभालकर रखें। बता दें कि परीक्षा यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। समय सुबह 10.30 बजे से 11.50 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 3.50 बजे तक तय किया गया है। केसीईटी की परीक्षा इस बार 75 नए केंद्रों पर कराई जाएगी। विद्यार्थी अपने नजदीकी केंद्र में इस परीक्षा को दे सकते हैं।