कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
कर्नाटक नीट पीजी 2022 काउंसलिंग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र की एक फोटो कॉपी।
- दो पासपोर्ट आकार के फोटो।
- वैध फोटो आईडी प्रूफ (पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड/राशन कार्ड)
- नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड
- नीट पीजी 2022 स्कोरकार्ड
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- बारहवीं कक्षा की मार्कशीट
- एमबीबीएस मार्कशीट
- योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र
कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पीजी काउंसलिंग रोक दी गई थी। सरकार ने एक अधिसूचना के माध्यम से सरकारी कोटे की 20 प्रतिशत सीटें इन-सर्विस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दी हैं। 17 अक्टूबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगा दी और 25 अक्तूबर को राज्य सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया जो 6 अक्तूबर 2022 को जारी की गई थी। जिसने सेवारत डॉक्टरों के लिए आरक्षण को 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। उम्मीदवार ध्यान दें कि अब आवंटन सूची जारी की गई है। इसलिए आपको दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क भुगतान के लिए आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा।