फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री से जुड़े कॉलेजों पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई छापेमारी

Wed, 21 May 2025 01:24 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ED Raid Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार (21 मई) को बड़ी कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी तुमकुरु और बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में स्थित संस्थानों में की जा रही है।
विज्ञापन
जी परमेश्वर, गृह मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ED Raid Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (21 मई) को बड़ी कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी तुमकुरु और बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में स्थित संस्थानों में की जा रही है।

विज्ञापन


जिन संस्थानों पर जांच चल रही है, उनमें श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, श्री सिद्धार्थ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (तुमकुरु) और श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (नेलमंगला, बेंगलुरु) शामिल हैं।

क्यों की जा रही है जांच?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष कारण से की जा रही है। जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है और प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया 

जब इस विषय पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे जानकारी नहीं है... मैं चेक करूंगा और बात करूंगा।"



वहीं, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,  "मुझे यकीन है कि मेरे गृह मंत्री किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं। वह बहुत ही सभ्य और सरल व्यक्ति हैं। शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है, इसकी मुझे सही जानकारी नहीं है। मैं पूरी जानकारी मिलने के बाद इस पर प्रतिक्रिया दूंगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें