फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Result 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं अंग्रेजी के पेपर का होगा पुनर्मूल्यांकन, मानवीय त्रुटि का किया संज्ञान

Wed, 21 May 2025 10:58 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर में हुई मानवीय त्रुटि को स्वीकार करते हुए इसके अंकों का पुनर्मूल्यांकन करने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया से सही परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर के अंकों का पुनर्मूल्यांकन अब सही उत्तर कुंजी के आधार पर करेगा। यह कदम उस "मानवीय त्रुटि" के बाद उठाया गया है, जिसके चलते पहले पेपर को रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को कह,  8 मार्च को आयोजित पेपर को 29 मार्च के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, क्योंकि चंबा जिले के चौवारी में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने 7 मार्च को परीक्षा से एक दिन पहले गलती से कक्षा 10 के स्थान पर कक्षा 12 का प्रश्न पत्र खोल दिया था।

शनिवार को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसके बाद एचपीबीओएसई को कई छात्रों से शिकायतें मिलीं, जिन्होंने अंग्रेजी में कम अंक प्राप्त किए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गलती मानते हुए बोर्ड करेगा पुनर्मूल्यांकन

हिमाचल प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ (एचपीजीटीयू) और निजी स्कूल संघों द्वारा इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बोर्ड से मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा।

एचपीबीओएसई सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि बोर्ड ने जांच शुरू की, जिसमें पाया गया कि रद्द किए गए पेपर की गलत उत्तर कुंजी "मानवीय भूल' के कारण अपलोड की गई थी, जिसके कारण विसंगतियां हुईं।

गलती को स्वीकार करते हुए बोर्ड ने कहा कि कम अंक पाने वालों की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और जल्द ही घोषित किए जाने वाले संशोधित परिणामों में केवल अंक बढ़ाए जाएंगे, न कि काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें