कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के बारे में जानकारी सामने आई है। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 28 अगस्त व 29 अगस्त को होगा। इस बात की जानकारी सूबे के डिप्टी सीएम डॉ सीएन अश्वत्नारायण ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत में कहा कि सीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त व 29 अगस्त को किया जाएगा।
इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 15 जून से होगी। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 7 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 500 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर 28 अगस्त, 29 अगस्त व 30 अगस्त को होगी। 28 अगस्त कोजीव विज्ञान व गणित की परीक्षा होगी जबकि, 29 अगस्त को भौतिकी व रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, 30 अगस्त को गडिनाडु और होरानाडु कन्नडिगास के लिए कन्नड़ परीक्षा होगी।