फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCET Exam 2020: परीक्षा तिथि आई सामने, संबंधित ट्वीट पढ़ें यहां

Sun, 12 Jul 2020 05:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Karnataka CET 2020
विज्ञापन
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की कंफर्म तिथि की घोषणा कर दी है। KCET 2020, 30 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी KCET, राज्य के संस्थानों में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। बता दें कि केसीईटी एक पेन-एंड-पेपर आधारित परीक्षण है। यह परीक्षा दो पालियों (सुबह 10.30 बजे से 11.50 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 3.50 बजे तक )में आयोजित की जाएगी। केसीईटी की परीक्षा इस बार 75 नए केंद्रों पर कराई जाएगी। विद्यार्थी अपने नजदीकी केंद्र में इस परीक्षा को दे सकते हैं। विद्यार्थी अपने चुनाव के हिसाब से तीन परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुन सकते हैं। एडमिट कार्ड में केसीईटी परीक्षा केंद्रों और समय के बारे में विवरण का उल्लेख किया जाएगा। उम्मीदवार KEA की आधिकारिक वेबसाइट से अपने KCET प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं । केईए की ऑफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in है। 
विज्ञापन

 
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण या KEA, राज्य भर में कई केसीईटी परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन करता है। इससे पहले केसीईटी 2020 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जाना था। हालांकि, केसीईटी परीक्षा की तारीखों को बढ़ाकर 13 मई, 2020 को कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें