Karnataka 2nd PUC, SSLC time table 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
Karnataka 2nd PUC Time Table 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने केएसईएबी द्वितीय पीयूसी, एसएसएलसी टाइम टेबल 2025 जारी कर दिया है। टाइम टेबल केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट (kseab.karnataka.gov.in) और (pue.karnataka.gov.in) पर जारी किया गया है। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त होगी। कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 20 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल को समाप्त होगी।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षाएं 1 मार्च, 2025 से शुरू होने वाली हैं और 19 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। जारी की गई डेटशीट में विषयों, परीक्षा तिथियों, पेपर कोड, समय और प्रत्येक पेपर के लिए अधिकतम अंकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।