CTET Exam City 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा सिटी स्लिप 2024 आज जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटीईटी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटेट सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा। सीटेट 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस परीक्षा शहर का उल्लेख होगा, जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। उम्मीदवार ध्यान दें, कि यह सीटेट एडमिट कार्ड 2024 नहीं है। एडमिट कार्ड 2024 बाद में जारी किया जाएगा।