फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी, 24 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

Sat, 13 Feb 2021 11:26 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नाटक के डिपार्टमेंट ऑफ प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए बारहवीं कक्षा की समय सारिणी के अनुसार, परीक्षाएं 24 मई से शुरू होंगी और 16 जून को समाप्त होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: फरवरी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं एक ही पाली में होंगी। परीक्षाएं सुबह 10.15 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना शेड्यूल देख सकते हैं। इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री ने बारहवीं कक्षा की अस्थाई डेट के बारे में जानकारी दी थी। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जून के आखिरी तक जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-10वीं, 12वीं परीक्षा: प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने 25 फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की तारीख
 
दिनांक विषय
24 मई, 2021 इतिहास
25 मई, 2021 कर्नाटक, हिंदुस्तानी म्यूजिक
26 मई, 2021 भूगोल
27 मई, 2021 मनोविज्ञान, बुनियादी गणित
28 मई, 2021 लॉजिक
29 मई, 2021 हिंदी
31 मई, 2021 इंग्लिश
1 जून, 2021 आईटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वेलनेस
2 जून, 2021 राजनीति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
3 जून, 2021 जीव विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स
4 जून, 2021 अर्थशास्त्र
5 जून, 2021 गृह विज्ञान
7 जून, 2021 व्यवसाय अध्ययन और भौतिकी
8 जून, 2021 वैकल्पिक कन्नड़
9 जून, 2021 तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, अरबी, फ्रेंच
10 जून, 2021 समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान
11 जून, 2021 उर्दू, संस्कृत
12 जून, 2021 आंकड़े
14 जून, 2021 अकाउंटेंसी, गणित, शिक्षा
15 जून, 2021 भूगर्भशास्त्र
16 जून, 2021 कन्नड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें