फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2020: सरकार ने की छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज की घोषणा, ऐसे बनें हिस्सा

Sun, 26 Jul 2020 10:02 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है। इस दिन करगिल युद्ध में शहादत देने वाले 527 सैनिकों को याद किया जाता है। बता दें कि इस साल भारत 21वां करगिल युद्ध मनाएगा। इस युद्ध में सैकड़ों भारतीय सैनिक पाकिस्तान के साथ लड़ाई में शहीद हुए थे। साल 1999 में मई से जुलाई तक चलने वाला यह युद्ध जम्मू-कश्मीर के करगिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर हुआ था। 

विज्ञापन

 



इस साल सरकार छात्रों के लिए एक नया चैलेंज लेकर आई है। सरकार छात्रों के लिए करगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन कर रही है। पढ़ते हैं इस क्विज के बारे में सबकुछ...

 

  • ध्यान दें कि इसकी शुरुआत 23 जुलाई को हो गई थी लेकिन जो छात्र अभी तक इसका हिस्सा नहीं बने हैं वे 27 जुलाई तक इससे जुड़ सकते हैं। 
  •  सभी छात्रों के लिए 6 प्रश्न दिए जाएंगे, जिनके लिए 1 मिनट दिया जाएगा।
  • जो इस क्विज में 80 फीसदी या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ईनाम दिया जाएगा।
  • अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ईनाम के रूप में सीईओ MyGov और अध्यक्ष यूजीसी, निदेशक एनसीईआरटी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • हिस्सा लेने के सबसे पहले quiz.mygov.in पर जाना होगा।
  • क्विज के अंकों की जानकारी छात्रों को अंतिम दिन दी जाएगी। ईनाम के रूप में मिलने वाली डिजिटल सर्टिफिकेट सब जगह मान्य होगी। .

करगिल युद्ध के बारे में-
पाकिस्तानी घुसपैठियों ने साल 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया, जिसके खिलाफ 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने जंग जीत कर करगिल की चोटियों पर जीत का रंग चढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां जानें UPSC परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, सिलेबस और पैटर्न की भी लें जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें